फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clouds remained throughout the day, cold returned due to cold wind

Rewari News: पूरे दिन छाए रहे बादल, सर्द हवा से लौटी ठंड

Sun, 02 Feb 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, cold returned due to cold wind
फोटो : 05सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद - फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम बदलने से रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सर्द हवा चली जिसे फिर ठंड लौट आई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में रह-रह कर हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते बेअसर रही।
दो दिनों में मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों तक मौसम में इसी प्रकार बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। क्षेत्र का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। एक बार फिर कोहरा होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में हल्की दक्षिणी पूर्वी हवा चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से कोहरा की गतिविधियां देखने को मिलीं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और पंजाब और पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी जबकि शेष हरियाणा में केवल आंशिक बादल देखने को मिली। फरवरी के पूरे महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड रहेगी। दूसरे पखवाड़े में ठंड कम होगी। फरवरी में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। दो पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना है। पहले पखवाड़े में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा। 3 फरवरी को दूसरा और तीसरा 11 फरवरी और चौथा 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास बने रहेंगे। दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक हो जाएंगे। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर वंदे भारत 1 घंटा लेट रही

मौसम बदलने से ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। अजमेर वंदे भारत 1 घंटा लेट रही। आला हजरत, जिम कॉर्बेट, पोरबंदर एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से चली। यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed