फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clock room being built at the railway station, passengers will be able to keep suitcases, bags or other luggage

Rewari News: रेलवे स्टेशन पर बन रहा क्लॉक रूम

Sun, 03 Nov 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clock room being built at the railway station, passengers will be able to keep suitcases, bags or other luggage
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत 32 करोड़ रुपये से स्टेशन का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा में विस्तार करते हुए स्टेशन में क्लॉक रूम बनाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर प्रतिदिन 150 ट्रेनों से 38 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसे ध्यान में रखते हुए उनके सामान को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अमानती सामान घर (क्लॉक रूम) की सुविधा दी जाएगी। प्लेटफार्म नंबर-1 पर क्लॉक रूम का निर्माण किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर लगभग 18 गुणा 14.9 वर्ग फुट में क्लॉक रूम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर अमानती सामान घर के बनने से यात्री सूटकेस, बैग या अन्य सामान रख सकेंगे और शहर में अन्य कामों के लिए जा सकेंगे। इसके लिए यहां कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी, जो यात्रियों के सामान का लेखाजोखा रखेगा। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो लंबी यात्रा करते हैं और उन्हें स्टेशन के आसपास सामान रखने का कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलता। वहीं क्लॉक रूम में सामान को रखने के लिए यात्रियों से सामान के आकार और वजन के आधार पर निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

रेलवे ने स्टेशन के मुख्य द्वार लगेगा काउ कैचर
रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले बेसहारा पशुओं की रोकथाम की भी व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि अभी तक बेसहारा पशुओं को स्टेशन परिसर में घूमते हुए आसानी से देखा जा सकता है। जिनसे यात्रियों को किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन के मुख्यद्वार पर काउ कैचर लगाने का फैसला लिया है। इसके लगने से बेसहारा पशु स्टेशन परिसर में नहीं आ सकेंगे।

इंसेट

कम ऊर्जा और ज्यादा रोशनी देने वाली लगाई जाएगी लाइट
रेलवे स्टेशन पर रोशन बढ़ाने के लिए कम ऊर्जा वाली और ज्यादा रोशनी देने वाली लाइट लगाई जाएगी। इसी के तहत स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में दर्जनों स्ट्रीट लाइट को लगाया जा रहा है। इन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। इनके शुरू होने से सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी तक सरकुलेटिंग एरिया में रात में रोशनी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed