फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Climber Narendra created world record by running from Rameshwaram to Ayodhya

पर्वतारोही नरेंद्र ने रामेश्वरम से अयोध्या तक दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Climber Narendra created world record by running from Rameshwaram to Ayodhya
पर्वतारोही नरेंद्र सिंह ने कुल 2513.3 किलोमीटर दूरी की रामेश्वरम से अयोध्या तक दौड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद इस रिकॉर्ड को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित किया है। स्टार एक्स यूनिवर्सिटी बिनौला, जिला गुरुग्राम में एमए योगा के छात्र नरेंद्र सिंह ने अल्ट्रा मैराथन करके यह नया विश्व रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन

‘रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन’ 7 अक्तूबर को रामेश्वरम से शुरू हुई और 7 राज्यों से गुजरती हुई कुल 2513.3 किलोमीटर दूरी पूर्ण करने के बाद अयोध्या पहुंची। पर्वतारोही नरेंद्र यात्रा में रोजाना 51 से 55 किलो मीटर दूरी तय करते थे जिसके दौरान तमिलनाडू, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में वे 24 नवंबर को पहुंचे। गत दिवस पर्वतारोही नरेंद्र सिंह ने अपना यह विश्व रिकॉर्ड राम जन्म भूमि न्यास को समर्पित कर दिया। विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र उन्होंने चंपत राय ( विश्व हिंदू परिषद के नेता और उपाध्यक्ष) जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव का कार्य भी देख रहे हैं को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र को घर-घर पहुंचाकर युवाओं के जीवन में बदलाव लाना है। पर्वतारोही नरेंद्र सिंह का कहना है कि युवाओं के जीवन में बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण भगवान रामचंद्र ने वनवास के दौरान अपना शौर्य, पराक्रम और समरसता के रूप में पेश किया। उनके जीवन से युवाओं को यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होता और बुराई के नाश के लिए उसे विकट परिस्थितियों से गुजरना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पर्वतारोही नरेंद्र सिंह के पिता कृष्णचंद भारतीय सेना के जवान रहे हैं और नरेंद्र का सपना दुनिया के सातों महाद्वीपों पर फतेह करके रिकॉर्ड बुक में छाप छोड़ना है। उन्होंने अब तक पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई के साथ सभी कोर्स पास किए। 20 मई 2016 को उन्होंने नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट को फतेह किया। पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया, उनमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दोबार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। अब तक उनके नाम पर्वतारोहण क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड हैं। उनका अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटीविंसन है जिसके लिए उन्होंने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। उनको विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने वर्ल्ड किंग का सम्मान भी दिया है। वे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। गत वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिलिस ( यूनाइटेड स्टेट्स) की ओर से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया। जिले की सामाजिक संस्थाओं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, ब्राह्मण समाज संगठन, प्रजापति सेवा मंच, अग्रवाल सभा ने पर्वतारोही नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि को गौरवमयी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed