फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clerks' strike got support from organizations and farmers

Rewari News: लिपिकों की हड़ताल को संगठनों और किसानों का मिला समर्थन

Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Clerks' strike got support from organizations and farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चल रही लिपिकों की हड़ताल सोमवार को 27वें दिन भी जारी रही। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल के 10वें दिन शिक्षा विभाग के 8 लिपिकीय वर्ग कर्मचारी प्रवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, दिनेश कौशिक, सुनील कुमार, संजय कुमार व हरिओम कुमार ने भूख हड़ताल की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा, मिड-डे-मीन यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने लिपिकों की हड़ताल को समर्थन दिया। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
भूख हड़ताल के दौरान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस पर उनके संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेते हुए लिपिकों को अपने हकों के लड़ाई के लिए पूरे जोश एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हक की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को बेवजह गिरफ्तार कर लोकतंत्र का गला घोटने कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्रामपंचायत स्तर पर समाधान होने वाली समस्याओं को जनसंवाद में शामिल करके जनता को बहकाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

लिपिक एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष वीर कुमार यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास लिपिकों की जायज मांग को गलत ठहराने का कोई भी कारण नहीं है। सरकार के ओएसडी गलत तथ्य व आंकड़े प्रस्तुत करके अन्य राज्याें के वेतनमान की अनुचित तुलना कर आमजनता को भ्रमित करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मजदूर संघ के जिला प्रधान सावंत सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारियों की एकता, जोश व धैर्य चरम सीमा पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव मधुसूदन, रिटायर्ड अधिकारी रामअवतार एकलव्य, पूर्व डीईओ धर्मबीर बल्डोदियां, बीएसएफ के पूर्व सैनिक तेजबहादुर, किसान मोर्चा के अभय सिंह, मनेठी के पूर्व सरपंच श्योताज सिंह, एडवोकेट आनंद कुमार, लाजपत कौशिक, रामनिवास बेनीवाल, अभय सिंह, हरपाल सिंह, बिजेंद्र रंगा, ललिता, नीतू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed