फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   civic,issuse,department,RTA

आरटीए कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों को कटवाए जा रहे चक्कर, दलालों का बोलबाला

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic,issuse,department,RTA
आटीए ऑफिस रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
लघु सचिवालय स्थित क्षेत्रीय परिवहन अथॉरिटी कार्यालय में डीसी की चेतावनी के बावजूद भी कथित दलालों का दखल नहीं रुक रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से परिसर में मॉनीटरिंग के लिए खिड़कियों की तरफ दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके कथित दलाल परिसर में ही सरेआम लोगों से काम के बदले पैसे वसूलते देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा लोगों को परेशान किए जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरटीए कार्यालय में बड़े वाहनों की पार्किंग से लेकर आरसी बनवाने तक के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग खिड़कियों की व्यवस्था की गई है। ताकि वाहन चालकों की किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पिकअप के पंजीकरण के लिए काट रहा चक्कर
जिले के गांव ऊंचा माजरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक माह पूर्व एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी। उसके पंजीकरण के लिए वह लगातार चक्कर काट रहा है। उसने संबंधित कर्मचारी के पास फाइल भी जमा करा दी, लेकिन उसकी फाइल को गायब कर दिया। अब वह लगातार फाइल के लिए कार्यालय में चक्कर काट रहा है। इस संबंध वह अधिकारियों को भी शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समानांतर चल रहे हैं दलालों के कार्यालय
शहर में आरटीओ कार्यालय के समानांतर अनाज मंडी, सेक्टर 5, गढ़ी बोलनी रोड़ वबावल रोड सहित करीब 5 स्थानों पर कथित दलाल अपने कार्यालय चला रहे हैं। यह कथित दलाल वाहन संचालकों से आरसी बनवाने, टैक्स जमा करवाने व पासिंग कराने जैसे अन्य संबंधित कार्य कराने की गारंटी लेने के साथ ही निर्धारित समय में पूरा भी कराते हैं। कथित दलालों के कार्यालयों में वाहन संचालकों की अच्छी खासी भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed