फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CIA caught a consignment of firecrackers, accused absconding

Rewari News: सीआईए ने पकड़ी पटाखों की खेप, आरोपी फरार

Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
CIA caught a consignment of firecrackers, accused absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक कस्बा बावल में बुधवार की रात सीआईए की टीम ने एक मकान से पटाखों की खेप पकड़ी है। पुलिस को देख आरोपी मकान मालिक भाग गया। पुलिस ने पटाखों से भरी पेटियों और प्लास्टिक के कट्टों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत बावल थाने केस दर्ज किया है।
सीआईए-2 धारूहेड़ा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बावल के वार्ड नंबर-10 स्थित मोहल्ला कानूका निवासी राधेश्याम ने अपने घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया है। वह चोरी छिपे पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर सीआईए की टीम ने राधेश्याम के मकान पर छापा मारा। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी राधेश्याम घर से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी ली तो वहां से 2793 पैकेट पटाखे बरामद किए गए। ये पटाखे गत्ता पेटी और कट्टे में रखे हुए थे। पटाखों को कब्जे में लेकर पुलिस ने बावल थाना में रखवा दिया है। आरोपी राधेश्याम के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी हो रही पटाखों की बिक्री
दिल्ली-एनसीआर में पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगा है। कुछ दिन पहले ही इस संबंध में डीसी राहुल हुड्डा ने धारा 144 लागू किया था। इसके बाद भी रेवाड़ी शहर में भी कई स्थानों पर पटाखे का भंडारण किया गया है। शहर में कई दुकानों पर भी चोरी छिपे पटाखे बेचे जा रहे हैं। डीसी ने 20 दिन पहले प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर जिले में पटाखों के भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। हालांकि ग्रीन पटाखों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। आदेश में ऑर्डर में ई-कामर्स कंपनियों को पटाखे का ऑर्डर को स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed