रेवाड़ी। समर वैली पब्लिक स्कूल भांडोर में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य सरिता यादव, प्रबंधक रमेश कुमार व अतिथि नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया गया। हिना मुंजाल ने वेलकम भाषण व डॉ. निहाल सिंह ने खेलों का हमारे जीवन में महत्त्व पर भाषण देते हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया।
इस दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रीले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो -खो मैच का आयोजन किया गया। साथ ही डिस्कस थ्रो, शॉर्ट्स पुट, जेबलिंग थ्रो, रस्सा-कस्सी, क्रिकेट, थ्री लैग्स रेस, नींबू रेस, अध्यापकों की सामूहिक दौड़ भी कराई गई। प्राचार्य व चेयरपर्सन सरिता यादव ने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह खेल की भावना व सहयोग का संदेश दिया। इस मौके पर आने वाले विजेता को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व बेस्ट एथलेटिक्स का खिताब देकर सम्मानित किया गया। सरिता यादव ने खेलों का सफल आयोजन में भूमिका निभाने वाले मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार, पीटीआई राहुल का धन्यवाद किया।