फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children showed their strength in Taekwondo and skating competition

Rewari News: ताइक्वांडो और स्केटिंग स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया दम

Thu, 08 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in Taekwondo and skating competition
फोटो : 11जीत हासिल करने पर एकमंच पर आए जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वरांजलि स्कूल में साहिल मखीजा की स्मृति में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जैन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण सहित 24 पदक जीते। जबकि स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रोडिजी स्कूल अव्वल रहा।
मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जैन पब्लिक स्कूल और प्रोडिजी स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल में परचम लहराया है। तीन छात्राओं ने एनडीए की परीक्षा पास की है जबकि खेल में दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने 33 स्वर्ण पदक समेत 76 पदक जीते हैं। एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं में एकता, हिमांशी और मेघा शामिल हैं। स्वरांजलि स्कूल में साहिल मखीजा की स्मृति में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 16 स्वर्ण सहित 24 पदक जीते, जिसमें सात रजत पदक एवं एक कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता में यह विद्यालय जिले में प्रथम रहा। स्केटिंग प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रोडिजी स्कूल के विद्यार्थियों ने रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा किया। उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों ने 22 स्कूलों के प्रतिभागियों को टक्कर देकर यह उपलब्धि प्राप्त की। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक, सात रजत पदक औ 13 कांस्य पदक समेत 25 पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed