फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children showed talent in drawing and speech competition

Rewari News: ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 26 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in drawing and speech competition
फोटो: 17रेवाड़ी। ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। गांव माजरा श्योराज स्थित एक निजी स्कूल में वीरवार को वीर बाल दिवस पर ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बारे में बताया गया। कहा कि दोनों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनके इस बलिदान से सभी प्रेरणा लेनी चाहिए। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष से इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया। सभी छात्र इन वीर बच्चों की कहानी के बारे में जानकर भाव व प्रभावित होते हुए नजर आए। बच्चों द्वारा ड्राइंग के माध्यम से वीर फतेह सिंह व जोरावर की चित्र भी उत्साह पूर्वक बनाए गए। विद्यालय अध्यक्षा सुनीता यादव, प्रधानाचार्य आदित्य दुबे व उप प्रधानाचार्या मंजू यादव ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की तथा बच्चों को बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह की तरह अपने देश की रक्षा करने में वीर बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed