फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children should not have the burden of school bags on their delicate shoulders, they should have wings of hope

Rewari News: बच्चों के नाजुक कंधों पर बस्ते का बोझ नहीं, उम्मीदों के पंख हों

Mon, 26 May 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children should not have the burden of school bags on their delicate shoulders, they should have wings of hope
स्कूलों का निरीक्षण करते हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा व गणेश। स्रोत
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश की तरफ से विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समर वैली पब्लिक स्कूल भांडौर, प्ले स्कूल गोलियांकी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मनेठी, आंगनबाड़ी प्ले स्कूल मनेठी में जांच की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि बच्चों के बैग उनकी उम्र व उनके वजन के हिसाब से काफी भारी है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला बाल कल्याण समिति की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

उनके अनुसार बच्चों के नाजुक कंधों पर बस्ते का बोझ नहीं, उम्मीदों के पंख होने चाहिए। पहले से ही तेज गति से भागती जिंदगी में बच्चों पर वजनी बस्ता बढ़ता तनाव का कारण बना हुआ है। मासूम बचपन में स्कूली बस्तों का बोझ कम होने की बजाय बढ़ना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग व टीम ने बच्चों के मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया। आयोग ने कहा कि पोषण भी शिक्षा के साथ संरक्षण का अहम विषय है। आयोग ने बच्चों से संबंधित अन्य मुख्य मुद्दे जैसे प्ले ग्राउंड में बच्चों की सुरक्षा, शौचालयों में स्वच्छता आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में अनुपस्थित बच्चों पर संज्ञान लेने और उनके अभिभावकों से बातचीत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed