फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children rocked by performing Haryanvi dance

Rewari News: हरियाणवी नृत्य कर बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 10 Jul 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children rocked by performing Haryanvi dance
रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत शहर के अग्रसेन चौक पर राहगीरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा मानवी भारद्वाज ने सरस्वती वंदना से किया। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी जमकर आनंद लिया। राहगीरी में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने खुद बैडमिंटन स्पर्धा में भाग लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा बारा हजारी के पवनदीप सिंह एवं प्रीतपाल सिंह ने गतका सहित अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन किया। वहीं सरस्वती विद्या निकेतन के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी है। इसके अलावा मानवी भारद्वाज ने वंदना एवं गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल ढालियावास और बिठवाना निवासी छात्रा प्रतीक्षा पायल ने डांस और सांग की प्रस्तुति दी। राज इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति पर नाटक एवं योग के साथ नृत्य पेश किया। वहीं रोजलैंड स्कूल की बच्ची गीतिका शर्मा की टीम ने पंजाबी डांस पर सराहनीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान एशियाड मेडलिस्ट टेकचंद ने भी बच्चों को खेलों में अवसरों के बारे में बताया। कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम पुलिस और जनता में दूरी मिटाने के साथ रेवाड़ी को नशा मुक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। युवाओं के भविष्य को खराब होने से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाड़ी पवन कुमार ने आयोजन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed