{"_id":"65c4054d0ee365426f04a6c7","slug":"children-of-government-schools-will-get-the-facility-of-vehicle-rewari-news-c-198-1-fth1001-200533-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी वाहन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी वाहन की सुविधा
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी स्कूलों में पढ़ने के लिए वाहनों से जा सकें। इसके लिए राज्य सरकार ने परिवहन सुरक्षा योजना की शुरुआत करने जा रही है। शिक्षा विभाग ने रुपरेखा भी तैयार कर ली है। शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई रूपरेखा में सबसे पहले जिले के जाटूसाना खंड के अंतर्गत आने वाले करीब 30 स्कूलों में यह योजना की शुरुआत की जाएगी, जिनमें लगभग 1956 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेंगा। सरकारी विद्यालयों के लिए 86 वाहनों को जिले के 77 रूट पर चलाया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार एक महीने में करीब 21 लाख 33 हजार रुपये खर्च करेंगी, जिसका शिक्षा विभाग की ओर से एस्टीमेट भी बनाकर निदेशालय भेजा जा चुका है।
कक्षा-विद्यार्थियों की संख्या
01 से 8- 1956
9 से 12- 1356
नि:शुल्क होगी सफर
विभाग की इस योजना का लाभ बोड़िया कमालपुर, कंवाली, रोहड़ाई, गुरावड़ा, मोतला, कन्हौरी, बेरली खुर्द, मस्तापुर, कलां, देवलावास गुलाबपुरा, करावरा मानकपुर, सुम्माखेड़ा, गोठड़ा टप्पा डहीना, दड़ौली, आशियाकी गौरावास, नांगल पठानी, पाल्हावास, मुसेपुर, बेरली कलां, दखौरा, ढोकिया, कतोपुरी बुजुर्ग व मांढैया खुर्द गांवों में स्थित स्कूलों में वाहन का नि:शुल्क संचालन कराया जाएंगा ताकि सरकारी विद्यालय में बढ़ने वाले विद्यार्थी भी घर से विद्यालय और विद्यालय से घर तक का सफर वाहन में बैठकर कर सकेंगे।
नए सत्र से व्यवस्था शुरू की जाएगी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में परिवहन व्यवस्था लागू करनी है, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने रुपरेखा बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। इस व्यवस्था को नए सत्र से शुरु की जाएगी
विज्ञापन
-नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी