फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children displayed the spirit of patriotism during the rehearsal.

Rewari News: रिहर्सल में बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग, प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Fri, 14 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children displayed the spirit of patriotism during the rehearsal.
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल करते प्रतिभागी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का फुल ड्रेस रिहर्सल वीरवार को अनाज मंडी में किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से देश भक्ति का रंग बिखेरा। विद्यार्थियों ने पीटी और डंबल शो का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने रिहर्सल का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को नई अनाज मंडी में किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर होंगे। वह ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में जिलाधिकारी अभिषेक मीणा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समारोह स्थल पर पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रेम को समर्पित देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए अपनी तैयारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों द्वारा पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन भी किया।
जिलाधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा इस समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय ढंग से किया जा रहा है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा फाइनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का अवलोकन किया और प्रस्तुतियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जा रही है। समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।


बावल और कोसली में विधायक फहराएंगे झंडा
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनेकता में एकता सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। बावल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में आयोजित होने वाले समारोह में कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed