{"_id":"68f52d8d0e708c8d060ba5e7","slug":"children-celebrated-deepotsav-by-lighting-2100-diyas-rewari-news-c-198-1-rew1001-227718-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बच्चों ने 2100 दीयों को जलाकर मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बच्चों ने 2100 दीयों को जलाकर मनाया दीपोत्सव
Sun, 19 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर संचालित शैक्षणिक संस्था में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ह
रेवाड़ी। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (पीईबी) के अधीन दिल्ली रोड पर संचालित शैक्षणिक संस्था में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने 2100 दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित किया जिससे पूरा परिसर रोशन हो उठा। बच्चों ने दीप सज्जा, रूम सज्जा में हिस्सा लिया। रंगोली भी बनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्या ममता यादव व जिला उपायुक्त (जीएसटी) प्रीति चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के चेयरमैन अनिल रस्तोगी ने मुख्यातिथि सहित सभी का स्वागत किया।
केएलपी कॉलेज की कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी को जेजेबी का सदस्य नियुक्त होने पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पीईबी के कोषाध्यक्ष अज्जू गोटेवाला, केएलपी कॉलेज के उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, प्रधान मुकेश भट्टे वाला, महासचिव मोहन लाल गुप्ता, प्रबंधक अजय यादव, ईटीओ परमजीत यादव, निरीक्षक अभिमन्यु मौजूद रहे।