फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's flying squad raids warehouse made of thermocol

थर्माकोल से बने सामान के गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

Tue, 05 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids warehouse made of thermocol
रेवाड़ी के शक्ति नगर में गोदाम पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। प्रदेश में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लागू हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अभी कई स्थानों पर इसका चलन जारी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने मंगलवार को मोहल्ला शक्ति नगर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने गोदाम से थर्माकोल से बने 55 क्विंटल सामान जब्त कर लिया। साथ ही गोदाम स्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। समाचार लिखे जाने तक बरामद सामान का वजन कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चल दस्ते को यह सूचना मिली थी कि हरीश कुमार एंड कपिल कुमार नामक शहर के नई बस्ती इलाके से चलने वाले फर्म ने शहर के मोहल्ला शक्ति नगर में थर्माकोल से बने सामान और सिंगल यूज प्लास्टिक का गोदाम बनाया हुआ है, जिसमें सैकड़ों किलो प्लास्टिक और थर्माकोल से बना सामान बरामद हो सकता है। पहली जुलाई के बाद संबंधित फर्म चोरी छिपे यह सामान शहर में बेच रही है। मंगलवार को देर शाम उक्त दस्ते ने नगर परिषद की टीम ने मिलकर गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को गोदाम से प्लास्टिक के कट्टों में थर्माकोल से बनी पत्तल, चम्मच, दोने और कई अन्य सामान मिला। थर्माकोल से बने सामान का वजन लगभग 55 क्विंटल निकला है। उधर नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही इस गोदाम के मालिक विनोद कुमार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए इसका चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रोक के बाद भी खुलेआम सप्लाई हो रहीं प्लास्टिक की थैलियां
पहली जुलाई को सिंगल यूज पॉलीथिन पर रोक लगने के बाद शहर में आज भी खुलेआम पॉलिथीन की थैलियां रेहड़ी, दुकानों और होटलों पर सप्लाई की जा रही हैं। इनमें सामान बेचा जा रहा है। हालांकि नगर परिषद की टीम भी लोगों को जागरूक करने के साथ जुर्माना लगाने में जुटी है, मगर इस कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है।
----------------------
खबर का असर
- 4 जुलाई को अमर उजाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी पाबंदी को लेकर, ‘प्रतिबंध के बाद भी पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल’ की खबर को प्रमुखता से छापा था। इसमें थोक में पॉलिथीन की आपूर्ति करने वालों पर भी कार्रवाई नहीं किए जाने की बात बताई गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए अब मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने मंगलवार को छापा मारकर कार्रवाई की है।
----------------------------
बावल नगर पालिका क्षेत्र में अब तक छह लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। मंगलवार को बावल में ऐसे पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम नहीं चलाई गई। उधर, धारूहेड़ा क्षेत्र में अब तक 14 लोगों का चालान काटा जा चुका है। साथ ही चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसी क्रम में मंगलवार को बावल में 4 लोगों का चालान काटकर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

-------------------------
कोट
- सरकार ने यह पाबंदी लगाई है। दुकानदारों को समझाने और सरकार के आदेश की अवहेलना करने वालों का चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - समयपाल, सचिव नगर पालिका धारूहेड़ा।
----------------------
फोटो : 7, 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed