फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chief minister,marathan,run,For

आईओसी चौक से 5 और 10 किमी की मैराथन 12 को

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
chief minister,marathan,run,For
मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं एडीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय मैराथन दौड़ के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 37 लोगों को मैराथन का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इसमें खेल से लेेकर सामाजिक, सांस्कृतिक व्यवसायी सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया। ओएसडी की ओर से बुलाई गई पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 12 जनवरी को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय और रेवाड़ी में राज्य स्तरीय रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन थीम पर आधारित 10 किलोमीटर व पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आईओसी चौक पर सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
ओपी सिंह ने कहा कि रन फार यूथ- यूथ फार नेशन को जिला के युवा इसे अपना कार्यक्रम मानते हुए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के पंजीकरण करवाएं। युवा अन्य लोगों को भी दौड़ में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन रेवाड़ी में 50 हजार प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 जनवरी को सुबह सात बजे रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन दौड़ को आईओसी चैक से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

चेस्ट नंबर का लोगों किया गया जारी
एडीजीपी ओपी सिंह ने मैराथन दौड़ के लिए चेस्ट नंबर का लोगो जारी भी किया। मैराथन दौड़ को लेकर किशोरों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह है। वे स्वयं पिछले तीन दिन से गांवों में आयोजित हो रही इंटर विलेज रन में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शहर वासियों का अपना कार्यक्रम है, जिसे सफल बनाना हम सबका नैतिक दायित्व बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन नौ जनवरी तक शाम पांच बजे तक होगा पंजीकरण
ओपी सिंह ने कहा कि मैराथन दौड़ में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर मैराथन दौड़ में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण नौ जनवरी को शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर शहर के सभी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। मैराथन दौड़ से शरीर में नए उत्साह का संचार होता है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी गर्व की बात
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने वीरों की भूमि रेवाड़ी को इस वर्ष राज्य स्तरीय मैराथन कार्यक्रम के लिए चुना है, यह हर जिलावासी के लिए गर्व की बात है। राज्य स्तरीय मैराथन को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर युवाओं को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक जिले के 195 गांवों को कवर किया जा चुका है, जिसमें लगभग 68 हजार ग्रामीणों ने भाग लिया और दौड़ लगाई। बाकी 163 गांवों को भी इंटर विलेेज रन के तहत नौ जनवरी तक कवर कर लिया जाएगा।

मैराथन के लिए ये रहेगा रूट मैप
उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर यूथ-रन फॅार नेशन आईओसी चौक से शुरू होकर पायलेट चौक, कर्नल महा सिंह चौक, कन्हैया लाल पोसवाल चौक, भगवत दयाल चौक, अभय सिंह चौक, प्रजापति चौक होते हुए वापस आईओसी चौक पर समाप्त होगी। इसमें प्रतिभागी जाते वक्त सड़क की बाएं तरफ और वापसी दाएं तरफ से करेंगे। वहीं, पांच किलोमीटर दौड़ भी आईओसी चौक से पोसवाल चौक होते हुए वापस आईओसी चौक पर समाप्त होगी, जिसमें दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी जाते वक्त सड़क की बाएं तरफ और वापसी दाएं तरफ से कर सकेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, एसडीएम रविंद्र यादव, उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed