फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister flying squad raided mixer plant

Rewari News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मिक्सर प्लांट पर डाला छापा

Thu, 25 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided mixer plant
रेवाड़ी। गांन सहारनवास में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गांव सहारनवास स्थित एक रोड़ी-बजरी मिक्सर प्लांट पर जांच की। इस दौरान जांच में प्लांट चलाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने 1 कन्वेयर बेल्ट व 2 कंप्रेसर को मौके पर ही सील कर दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, माइनिंग विभाग से इंस्पेक्टर आरजू, बिजली निगम से जेई पवन, डीटीपी से धर्मपाल, प्रदूषण बोर्ड से अंजूरानी की टीम ने संयुक्त रूप से गांव सहारनवास स्थित प्लांट पर जांच की। टीम का कहना है कि मामले में सभी विभाग द्वारा अपनी लिखित रिपोर्ट अलग से पेश करेंगे। इसमें नियमों अनदेखी की गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि प्लांट अवैध रूप से चलाया जा रहा है। इसके बाद निरीक्षण के दौरान प्लांट पर इंजीनियर कुलदीप हाजिर मिला। जिसकी उपस्थिति में प्लांट चेक किया तो कुलदीप प्लांट संचालन के संबंध में मौका पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन


कंप्रेसर और कन्वेयर सील
प्रदूषण बोर्ड से अंजुरानी ने एमसी प्लांट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर 1 कन्वेयर बेल्ट व 2 कंप्रेसर को मौके पर ही सील कर दिया। जिला नगर योजनाकार से धर्मपाल ने अपने निरीक्षण के बाद बताया कि कार्यालय से रिकॉर्ड चेक करने के बाद अगर आरएमसी प्लांट के संबंध में कोई सीएलयू व एनओसी नहीं पाई जाती है तो फर्म को नोटिस देने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग विभागों ने किया निरीक्षण

बिजली निगम से पवन कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया तो मौके पर उक्त प्लांट पर कोई बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा नहीं लिया गया है।
न ही प्लांट पर बिजली चोरी होनी पाई गई। उक्त प्लांट पर सारा काम जनरेटर द्वारा किया जा रहा है।

इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि रोड़ी व डस्ट के संबंध में खनन निरीक्षक आरजू ने डस्ट का मापतौल किया तो मौके पर करीब 1500 एमटी रोड़ी व 12007 डस्ट मिली। बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्यालय पहुंच कर फर्म को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed