{"_id":"655cfe306378ddd4b407e214","slug":"chief-commissioner-of-right-to-service-commission-will-communicate-directly-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-6751-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त आज करेंगे सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त आज करेंगे सीधा संवाद
Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राइट टू सर्विस कमीशन हरियाणा के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता आज दोपहर बाद तीन बजे जैन पब्लिक स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में अधिकारियों की बैठक लेंगे। सेवा का अधिकार अधिनियम-2014 के लाभार्थियों से ऑटो अपील सिस्टम-आस बारे सीधा संवाद भी करेंगे।
सीटीएम लोकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध अवधि में पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे बैठक में पूरी तैयारी व रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे इस बैठक में बढ़चढकर भाग लें।