फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chemical water 'emergency'

Rewari News: रसायनयुक्त पानी का ‘आपातकाल’

Sat, 08 Jul 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chemical water 'emergency'
धारूहेड़ा में मुख्य मार्ग पर भरा रसायनयुक्त पानी के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
धारूहेेड़ा। भिवाड़ी के उद्योगों से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी धारूहेड़ा के लोगों के नासूर बन गया है। चारों ओर गहरे काले रंग का दूषित पानी दिखाई दे रहा है। पानी ने आपातकाल लगा दिया है। लोगों का घरों से निकलना तक बंद हो गया है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उधर, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे तक पानी पहुंचने से वाहन रेंग रेंगकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से धारूहेड़ा कस्बा में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक इकाइयाें से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी आ रहा है। दोनों ही राज्यों के डीसी से लेकर अन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन दूषित पानी नहीं रुक पाया है। दूषित पानी धारूहेड़ा शहर के अलावा सेक्टर-4, 6, एम-2 के, बेस्टेक, आसपास के गांव तक घुस गया है। घरों के बाहर 2 से 3 फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। अब हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


पानी निकालने में जुटा रहा प्रशासन
प्रशासन ने रसायनयुक्त पानी को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दूषित पानी बंद नहीं होने की बजाय बढ़ रहा है। सेक्टर और कॉलोनी से निकलकर पानी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बेस्टेक सिटी के सामने पहुंच गया है। इसके कारण हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंस रह रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी नहीं, बल्कि स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर दूषित पानी को रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। कई जगह मिट्टी से भरे कट्टों को डालकर पानी को रिहायशी इलाके में घुसने से रोकने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भिवाड़ी से आने वाले पानी की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्थानों से पानी को निकाला भी गया है। उच्च अधिकारियों की इस मामले में राजस्थान के अधिकारियों से बात हो रही है।
-प्रवीण कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed