{"_id":"65e2241d68ae33ca3e0fb394","slug":"cheating-of-eight-lakh-rupees-from-fourth-class-female-employee-rewari-news-c-195-1-nnl1001-108370-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से आठ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से आठ लाख की ठगी
Sat, 02 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गोयला कलां निवासी एवं सरकारी अस्पताल बहादुरगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला मनजीत ने पुलिस में शिकायत दी है कि 26 फरवरी को उसके पति के मोबाइल नंबर पर कॉल आई। उसने अपने आपको मेरा भतीजा सिद्धार्थ बताया और कहा कि बुआ उसको यहां से इंडिया वापिस बुलवाओ। उसने बताया कि रणजीत सिंह नाम का आदमी उसे इंडिया आने से रोक रहा है। फिर उसने रणजीत सिंह की बात करवाई तो रणजीत सिंह कहने लगा कि उसने सिद्धार्थ से 4 लाख 80 हजार रुपये लेने है। अगर उसके पैसे मिल जाएंगे तो वह उसे आने से नहीं रोकेगा। उसने 26 फरवरी को 20 हजार रुपये डलवाए। उसके बाद भी वह नहीं माना। उसके बाद उसने अलग-अलग खातों से 8 लाख रुपये डाल दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन