{"_id":"68c867623bb42b8666048341","slug":"chaudhary-jasvir-singh-rana-became-the-chief-rewari-news-c-198-1-rew1001-225767-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चौधरी जसवीर सिंह राणा बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चौधरी जसवीर सिंह राणा बने प्रधान
Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 38चुनाव जीतने पर खुशी से झूमते चौधरी जसवीर सिंह राणा। संवाद
रेवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में उद्योगपतियों का उत्साह चरम पर रहा। इस बार के चुनाव में चौधरी जसवीर सिंह राणा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
कुल 1351 वोटों में से 2 वोट निरस्त हुए, जबकि 1349 वोट वैध रहे। राणा ने 829 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मुकेश जैन को 464 वोट और डीवीएस राघव को 56 वोट मिले। शाम 5 बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों से ही राणा की बढ़त स्पष्ट हो गई थी। नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। चौधरी जसवीर सिंह राणा की जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।