फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Charan Singh clarified the role of officers, teachers and engineers regarding the readiness class program.

प्रत्येक विद्यालय की रिपोर्ट तैयार कर बीईओ को भेजें अधिकारी : डीएफसी

Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh clarified the role of officers, teachers and engineers regarding the readiness class program.
फोटो : 13शहर स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा तत्परता कार्यक्रम को लेकर
रेवाड़ी। शहर स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक की आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा की गई।
विज्ञापन

बैठकों में सभी क्लस्टर मुखिया तथा प्राथमिक विद्यालयों के मुखियाओं ने भाग लिया। इस बैठक में जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह एवं राज्य स्तरीय एसपीआईयू सदस्य जतिन मुख्य रूप से शामिल रहे, जिन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने खंड स्तरीय अधिकारियों, मेंटर्स एवं शिक्षकों की भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं मेंटर्स को नियमित रूप से स्कूल विजिट एवं कक्षा अवलोकन के माध्यम से कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी करनी होगी।
विज्ञापन

सभी मेंटर्स को निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय की रिपोर्ट तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त सीआरपी कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करने पर भी बल दिया गया, ताकि उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके और कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की पहचान कर समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी प्रतिभागियों से राज्य स्तरीय सोशल मीडिया चैनलों से जुड़ने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed