फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Charan Singh became the district president of Priyanka Gandhi's organization

Rewari News: प्रियंका गांधी संगठन के जिलाध्यक्ष बने चरण सिंह

Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Charan Singh became the district president of Priyanka Gandhi's organization
फोटो: 16रेवाड़ी। महर्षि वाल्मिकी चौक स्थित ढिल्लो आवास कार्यालय पर चरण सिंह को प्रियंका गां
रेवाड़ी। गांव खेड़ामुरार निवासी समाजसेवी चरण सिंह को प्रियंका गांधी संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शहर के महर्षि वाल्मीकि चौक स्थित ढिल्लो आवास कार्यालय पर चरण सिंह का अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के एससी विंग के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह रहे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर चरण सिंह का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत सिंह व चरण सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार का माहौल देश व प्रदेश में चल रहा है उससे लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ काफी रोष है। इस मौके पर रणधीर सिंह प्राणपुरा, राजेंद्र सिंह, मीर सिंह शाहपुरा, राजसिंह ढिल्लो, शशि देवी, राजबाला देवी, काजल कुमारी, हरिकिशन, कृष्ण कमल, राजेंद्र थानेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed