{"_id":"65e221c2e9637422a105b614","slug":"changing-weather-increased-the-number-of-viral-patients-rewari-news-c-198-1-fth1001-201473-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बदलते मौसम ने बढ़ाई वायरल के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बदलते मौसम ने बढ़ाई वायरल के मरीजों की संख्या
Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के चलते अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों एवं नवजात शिशुओं के बीमार होने से ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। जिले के नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां रोजाना 700 से अधिक मरीज ओपीडी में जांच कराने आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के हैं।
शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने, जांच करवाने व दवा लेने के लिए हर जगह मरीजों को कतार में लगना पड़ा। मरीजों को घंटों तक लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आ रहे अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या प्रतिदिन 500 के आसपास होती है, लेकिन वर्तमान में यह 700 के पार जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय दिन-रात के मौसम में बदलाव के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।
बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत
मौसम में होने वाले परिवर्तन की वजह से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समय सर्दी, जुकाम, खांसी, पीलिया, जोड़ों में दर्द, गले से संबंधित रोगों के मरीजों के साथ ही अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
बदलते मौसम में बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
- डाॅ. लतेश अरोड़ा, शिशु रोग विशेषज्ञ