फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Challenge increased due to more passengers, less BS-6 buses

Rewari News: यात्री अधिक, बीएस-6 बसें कम होने से बढ़ी चुनौती

Wed, 01 Nov 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Challenge increased due to more passengers, less BS-6 buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में बीएस-4 बसों का प्रवेश बुधवार से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसकी वजह से रोडवेज डिपो में मौजूद बीएस-6 की महज 30 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। जबकि पहले बीएस-4 की 45 बसें दिल्ली जाती थीं। त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है जबकि बीएस-6 बसों की संख्या काफी कम है जिससे रोडवेज प्रबंधन के सामने यात्रियों को अच्छी सेवा देने की चुनौती है।
दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-4 बसों के प्रवेश पर रोक लग गई है। अब सिर्फ बीएस 6 की बसें ही दिल्ली में प्रवेश कर सकती हैं। फिलहाल रोडवेज के पास कुल 131 बसें हैं जिनमें 101 बसें बीएस-4 की (डीजल चालित) हैं। सिर्फ 30 बसें बीएस-6 की हैं। जिले से दिल्ली तक प्रतिदिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। पहले बीएस-4 की 45 बसें दिल्ली जाती थी। इसके बाद भी यात्रियों को दिक्कत होती थी। अब दिल्ली जाने वाली 10 बसें कम हो गईं सिर्फ बीएस-6 की 30 बसें चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है जबकि बसों की संख्या कम हो गई है। समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने और बीएस-6 बसों की मांग की है। रेवाड़ी डिपो में 177 बसें स्वीकृत हैं लेकिन उपलब्ध 131 बस हैं। अभी 44 बस की जरूरत है। रोडवेज ने पहले दिल्ली तक चलने वाली 45 बीएस-4 बसों को दूसरे रूटों पर लगा दिया है। अभी तो व्यवस्था जैसे तैसे चल रही है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भी नहीं मिल रही जगह, यात्रियों को होगी परेशानी
सवाल उठता है कि बसों की संख्या कम होने पर लोगों को परेशानी से कैसे मुक्ति मिलेगी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हो गई है। ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि जिले से बीएस-6 की 30 बसें दिल्ली रोजाना जाएंगी। जहां तक ग्रामीण क्षेत्र की बात है उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। मांग के हिसाब से विभिन्न रूटों पर बीएस 6 की 10 बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि सवारियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बीएस-4 की है एंट्री बैन
राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक नवंबर से बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया है। केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और डीजल की बीएस 6 बसों के संचालन की ही अनुमति होगी। यह नियम निजी बसों पर भी लागू होगा। बड़ी संख्या में प्राइवेट बसें भी रेवाड़ी से दिल्ली जाती हैं। इन बसों की अभी तक कोई गिनती नहीं है और यह सभी बसें बीएस 4 हैं। ऐसे में अगर लोग निजी बसों की ओर रुख करते हैं तो तब भी उन्हें राहत नहीं है। निजी बसें लोगों को दिल्ली के बॉर्डर पर छोड़ती हैं। प्राइवेट संचालक लोगों को यहां से यह कह कर ले जाते हैं कि वह दिल्ली में छोड़ेंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

--------
वर्जन:
बीएस 6 की 30 बसें प्रतिदिन दिल्ली जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से जैसे ही बसों की मांग आएगी, उस हिसाब से रूटों पर बीएस 6 की बसें लगाए जाएंगी। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -कृष्ण कुमार, डीआई, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed