{"_id":"673ce762ebc17c83bd0e570a","slug":"challan-issued-to-1070-drivers-in-investigation-campaign-89-vehicles-seized-rewari-news-c-198-1-rew1001-211772-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जांच अभियान में 1070 चालकों के काटे चालान, 89 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जांच अभियान में 1070 चालकों के काटे चालान, 89 वाहन जब्त
Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बुलेट का चालान करते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अपराध पर नियंत्रण व सड़क सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने 12 नवंबर से 18 नवंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया। एक सप्ताह तक चले इस अभियान में 5376 वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1070 वाहन चालकों के चालान काटे गए और 89 वाहनों को जब्त किया गया।
इन वाहनों में 8 बुलेट मोटरसाइकिल, 29 ब्लैक फिल्म वाहन, 141 बिना नंबर प्लेट, 123 बिना हेलमेट, 163 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 40 बिना सीट बेल्ट, 75 रॉन्ग पार्किंग एवं स्कूल के 113 वाहन शामिल हैं। साथ ही इन पर 27 लाख 58 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया।
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने सभी मुख्य चौराहों पर खड़े होकर आवागमन करने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहन, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी, ऐसे वाहनों को रुकवाकर चालान काटा गया। इसी तरह से त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी चालान कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। नाकाबंदी के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहन, बिना नंबर प्लेट तथा संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई है। आमजन से अपील कि आपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें, दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें, हेलमेट का प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं व सभी यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए और सड़क हादसों पर लगाम लगाने में पुलिस का सहयोग करें।