{"_id":"61818242cd13c8493e681463","slug":"chain-snatched-from-two-women-and-theft-of-old-man-s-cash-rewari-news-rtk62886769","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से चेन छीनी और बुजुर्ग की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से चेन छीनी और बुजुर्ग की नकदी चोरी
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से सोने की चेन व बुजुर्ग से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के कंपनी बाग निवासी रजवंती देवी ने बताया कि वह मंगलवार को मिनी बाईपास से पैदल आ रही थी। वह राजीव नगर के निकट पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। रजवंती ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया।
उधर, शहर के मोहल्ला रावली हाट निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह खरीदारी के लिए बाजार में आए थे। वह मोती चौक पर एक रेहड़ी से दिवाली की पूजा का सामान खरीद रहे थे। सामान के रुपये देने के लिए उन्होंने जेब से करीब 12 हजार रुपये रेहड़ी पर रख दिए। इसी दौरान भीड़ में किसी ने रेहड़ी पर रखे रुपये चोरी कर लिए। सूचना के बाद बाजार में मौजूद शहर थाना एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सब्जी खरीद रही महिला से छीनी चेन
शहर के सेक्टर-3 में सब्जी खरीद रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-तीन निवासी अंजू ने कहा है कि वह मंगलवार की शाम घर के सामने सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। दोनों युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने अंजू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।