फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chahak selected for Asian Shooting Championship

Rewari News: चहक का एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 01 Feb 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chahak selected for Asian Shooting Championship
चहक यादव
रेवाड़ी। शक्ति नगर निवासी निशानेबाज चहक यादव का चयन 2 फरवरी से दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। महज 17 वर्ष की उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही चहक का चयन रेवाड़ी सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

चहक यादव ने 12 वर्ष की उम्र में कोच रमन राव के मार्गदर्शन में शूटिंग की शुरूआत की थी। शुरूआत से ही उनकी प्रतिभा, एकाग्रता और अनुशासन ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई। लगातार मेहनत और लगन के बल पर चहक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

कोच रमन राव ने बताया कि चहक ने पांच चयन ट्रायल खेलते हुए एशियाई चैंपियनशिप के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। वह इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि चहक में तकनीकी मजबूती के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बेहतरीन है, जो बड़े मुकाबलों में सफलता की कुंजी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष चहक का चयन एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश चोट के कारण वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वापसी करते हुए दिसंबर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की।
चहक यादव इससे पहले भी नेशनल और स्कूली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed