फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Central Health Department team will soon go to take possession of AIIMS land: Rao Inderjit

एम्स जमीन का कब्जा लेने जल्द जाएगी केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम : राव इंद्रजीत

Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Central Health Department team will soon go to take possession of AIIMS land: Rao Inderjit
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया है कि जिले के माजरा में बनने वाले एम्स की जमीन को कब्जा लेने के लिए जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के दौरे पर आ रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से बात कर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जल्द भेजने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अक्तूबर मध्य तक केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग जमीन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर लेगा। हरियाणा सरकार की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग को जमीन पर कब्जा लेने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को जमीन सौंपने के बाद एम्स के शिलान्यास का रास्ता भी साफ हो जाएगा। माजरा में बनने वाला देश के 22वां एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री जल्द ही करेंगे। वे लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री ने उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को भी निर्देश दिए हैं कि वे जमीन से संबंधित सारे रिकॉर्ड को दुरुस्त कर लें और केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर एम्स की जमीन का कब्जा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंप दें।
विज्ञापन

एम्स के निर्माण पर 1300 करोड़ खर्च करेगी केंद्र सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एम्स से न केवल दक्षिण हरियाणा को बल्कि साथ सटे राजस्थान को भी इसका फायदा मिलेगा। अब तक एम्स के लिए करीब 190 एकड़ जमीन अधिकृत की जा चुकी है, बाकी बची जमीन से संबंधित औपचारिकताएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि 1300 करोड़ केंद्र सरकार करेगी एम्स के निर्माण पर खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि एम्स के बनने के बाद यहां के लोगों को खासकर रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ , भिवानी, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर व झुंझुनू जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा एम्स में होंगे 750 बेड
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि माजरा एम्स 750 बिस्तरों का अस्पताल होगा, जिसमें मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज सहित आईसीयू स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट सहित करीब 1500 व्यक्तियों को प्रतिदिन ओपीडी में देखने की सुविधाएं होगी। इसके अलावा प्राइवेट वार्ड , ट्रॉमा बेड व आयूष बेड की सुविधाएं भी कैंपस में मिलेंगे। कैंपस में नाइट शेल्टर, गेस्ट हाउस 1000 सीटों का ऑडिटोरियम , हॉस्टल व रेजिडेंसल सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ोतरी के साथ मेडिकल एजुकेशन , नर्सिंग और स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed