फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Celebrated National Pollution Control Day by planting trees.

Rewari News: पौधारोपण कर राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया

Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrated National Pollution Control Day by planting trees.
रेवाड़ी। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार, ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया एवं ग्रीन हरियाणा क्लीन हरियाणा अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर आओ बचावे पर्यावरण के संकल्प के साथ शहीद स्मारक बूढ़पुर पर पौधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर डॉ.जया शर्मा ने पर्यावरणीय मामलों में हुई चूक के भयावक परिणामों के बारे में बताते हुए कहा राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 1984 की भोपाल गैस त्रासदी से अपने प्राण कमाने वाले लोगों की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य औद्योगिक अथवा मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के नियंत्रण की दिशा में प्रयास करना है। वायु प्रदूषण भारत में अत्यंत विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा 2019 में भारत में वायु प्रदूषण से आंकड़ों के अनुसार लगभग 17 लाख लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा आम जन की भागीदारी से अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ प्रदूषण से बचाव हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों एवं साइकिल का उपयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आरके जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के साथ ही पानी,हवा और मिट्टी के प्रदूषण की रोकथाम करना मुख्य उद्देश्य है। डॉक्टर विश्वकर्मा ने कहा प्राकृतिक संसाधन जैसे जल, वायु,भूमि या वन विभिन्न प्रकार के प्रदूषण द्वारा तेजी से प्रभावित हो रहे हैं जिन्हें सही तरीके से नियमों और विनियमों को लागू करके तुरंत सुरक्षित करना आज के समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों,शेरें -ए -हरियाणा पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. मंगल सेन की पुण्यतिथि एवं अमर वीर शहीद मेजर शैतान सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सुनीता,ममता, अंजलि, रेणुका, विनीता, शिक्षा, मधु, कृपा रानी, अर्चिता,निधि, बिंदु, पूनम, राजेश शर्मा, राजकुमार, अजय शर्मा, सुबे सिंह यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed