{"_id":"67ddb0227f65994a950408ae","slug":"cc-road-will-be-constructed-in-the-main-markets-of-the-city-at-a-cost-of-rs-436-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-216769-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर के मुख्य बाजारों में 4.36 करोड़ से बनेगी सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर के मुख्य बाजारों में 4.36 करोड़ से बनेगी सीसी रोड
Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार की खस्ताहाल सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मुख्य बाजारों में 4.36 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। नगर परिषद ने इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा था। अब मुख्यालय से सीसी रोड बनाने की अनुमति मिली है। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार अग्रसेन चौक, भाड़ावास गेट, मोती चौक, गोकल बाजार, विश्वकर्मा चौक और रेलवे मार्ग पर सीसी रोड बनाई जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। पहले इन स्थानों पर टाइल्स की सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। टाइल्स की सड़क पर डेढ़ करोड़ का खर्च आ रहा था। व्यापारियों और पार्षदों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने खुद माना था कि सीसी रोड का निर्माण कराना ही उचित रहेगा।
पिछले वर्ष जब नगर परिषद की बैठक हुई थी तो पार्षदों ने कहा था कि अगर टाइल्स की सड़क बनती है तो यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। मौजूदा समय में सीसी रोड की ज्यादा जरूरत है। सीसी रोड काफी मजबूत भी होती है और बरसात से सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसके बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव की ओर से जनवरी 2024 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर सीसी रोड बनवाने की मांग की थी। चेयरपर्सन ने तत्कालीन सीएम को एक पत्र भी सौंपा था। अब उनकी मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
वर्जन:
शहर के मुख्य बाजारों में सीसी रोड बनाई जाएगी। इसकी अनुमति मिल गई है। इस पर 4.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनवरी 2024 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर सीसी रोड बनवाने की मांग की गई थी। अब मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिली है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
-
सीसी रोड लंबे समय तक चलेगी। व्यापारी लगातार सीसी रोड बनवाने की मांग कर रहे थे। अब सीसी रोड बनाने की अनुमति मिलने के बाद व्यापारियों में खुशी है। -दिपेश भार्गव, व्यापारी।
-
मुख्य बाजार में सीसी रोड बनेगी को आवागमन में सुविधा होगी। सड़कों पर गड्ढे नहीं बनेंगी और यह रोड टिकाऊं होगी। व्यापारी लंबे समय से सीसी रोड की मांग कर रहे थे जिसे अब मंजूरी मिली है। -विपिन अग्रवाल, व्यापारी।
बजरी वाली सड़क ज्यादा समय तक नहीं चलती है। बजरी वाली सड़क पर जल्दी गड्ढे बन जाते हैं। इसी वजह से सीसी रोड बनाने की मांग की जा रही थी। व्यापारियों ने कड़ा संघर्ष किया, जिसका परिणाम अब मिला है।-पुरुषोत्तम दास, व्यापारी।
सीसी रोड की मंजूरी मिलने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए व्यापारियों ने काफी मेहनत की। बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाए। उसके बाद ही इस पर संज्ञान लिया गया। -नीरज गुप्ता, व्यापारी ।