फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CC road will be built in the city with Rs 5 crores

Rewari News: शहर में पांच करोड़ से बनेगी सीसी रोड

Fri, 19 Jul 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
CC road will be built in the city with Rs 5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से अब शहर में सीसी रोड बनवाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले इंटरलाॅकिंग वाली सड़क बनाने की योजना बनाई गई थी जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आ रहा था। स्थानीय व्यापारियों और पार्षद ने इसका विरोध किया। कहा कि टाइल वाली सड़क मजबूत नहीं होती है। ऐसे में सीसी रोड बनवाई जाए। इसके बाद नगर परिषद ने अपना निर्णय बदलकर सीसी सीसी रोड बनवाने का फैसला किया है।
अब शहर के मुख्य बाजार गोकल गेट, अग्रसेन चौक, विश्वकर्मा चौक, रेल रोड, अनाज मंडी रोड व अन्य स्थानों पर सीसी रोड बनवाई जाएगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन ने खुद माना कि सीसी रोड का निर्माण कराना ही उचित रहेगा। सबसे पहले तारकोल की सड़क बनाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। उस समय भी व्यापारियों और पार्षदों ने रोष जाहिर किया था। इसके बाद इंटरलाॅकिंग टाइल की सड़क बनाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। इसका बजट भी मिल चुका था लेकिन स्थानीय स्तर पर कड़ा विरोध हुआ था। लोगों का कहना था कि सीसी रोड लंबे समय तक तक चलेगी जबकि टाइल्स जल्दी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

नगर परिषद में जनवरी में बैठक हुई थी। इसमें पार्षदों ने कहा था कि अगर टाइल्स की सड़क बनती है तो यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। मौजूदा समय में सीसी रोड की ज्यादा जरूरत है। सीसी रोड काफी मजबूत भी होती है और बरसात से सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने जनवरी में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर सीसी रोड बनवाने की मांग की थी। चेयरपर्सन ने तत्कालीन सीएम को एक पत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed