फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE... Grammar questions confuse the candidates

Rewari News: सीबीएसई...ग्रामर के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Sat, 21 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE... Grammar questions confuse the candidates
दिल्ली रोड स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते वक्त परीक्षार्थियों के खिले चेहरे। संवाद
रेवाड़ी। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शनिवार को 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र में ग्रामर के कुछ प्रश्न कठिन थे जिसमें परीक्षार्थी उलझे हुए नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे दोपहर डेढ़ बजे तक चली। पंजीकृत 9900 विद्यार्थियों में अधिकांश ने परीक्षा में भाग लिया जबकि कुछ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही सुबह करीब नौ बजे से विद्यार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की गहन जांच की गई और पहचान पत्र की पुष्टि के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से 11 अप्रैल तक जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पीसीआर वाहन और राइडर टीमें भी सक्रिय रहीं। नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
केंद्रों के आसपास अनावश्यक गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली।
अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है और वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और सिलेबस आधारित बताया जबकि कुछ ने इसे थोड़ा कठिन माना।
अधिकांश छात्रों का कहना था कि पेपर में सोच-समझकर उत्तर देने वाले प्रश्न शामिल थे। खासकर राइटिंग और रीडिंग सेक्शन में ध्यानपूर्वक तैयारी की आवश्यकता थी।
-
अधिकांश विद्यार्थी बोले-पेपर हुआ अच्छा
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुसार था और रीडिंग व राइटिंग सेक्शन में समझ पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिन्होंने नियमित तैयारी की थी, उन्हें पेपर हल करने में विशेष कठिनाई नहीं हुई। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामर के प्रश्न कठिन थे।

-
पहले आसान प्रश्न हल किए
परीक्षार्थी राहुल ने बताया कि मेरा अंग्रेजी का पेपर अच्छा रहा। प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुसार था। रीडिंग सेक्शन थोड़ा लंबा था लेकिन समझ में आने वाला था। मैंने पहले आसान प्रश्न हल किए, जिससे समय प्रबंधन ठीक रहा।

-
लेटर और आर्टिकल अच्छे आए
परीक्षार्थी सोनिया ने बताया कि पेपर संतुलित था। राइटिंग सेक्शन में लेटर और आर्टिकल अच्छे आए थे। ग्रामर के कुछ प्रश्न सोचने वाले थे लेकिन तैयारी होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

-

पेपर थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा
परीक्षार्थी अंकित ने बताया कि मुझे पेपर थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा, खासकर ग्रामर भाग में। फिर भी मैंने सभी प्रश्न हल किए। अगर नियमित अभ्यास किया होता तो पेपर कठिन नहीं था। अब उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed