फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CBI Raid in Haryana in Connection of Jammu Kashmir Sub inspector Recruitment

जम्मू कश्मीर सब-इंस्पेक्टर भर्ती: CBI ने हरियाणा में दी दबिश, रेवाड़ी-करनाल और नारनौल में पड़े छापे

Tue, 13 Sep 2022 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 03:28 PM IST
सार

सीबीआई जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
CBI Raid in Haryana in Connection of Jammu Kashmir Sub inspector Recruitment
रेवाड़ी में सीबीआई की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में रेवाड़ी में सीबीआई की रेड पड़ी है। सीए अजय कुमार के घर पर सीबीआई ने दबिश दी है। घर को अंदर से बंद कर जांच चल रही है। स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों की टीम सुबह सात बजे से जांच कर रही है। किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस मामले में देश में एक साथ 33 स्थानों पर सीबीआई की रेड की सूचना है। हरियाणा में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के साथ एक अन्य जिले में भी रेड की प्राथमिक जानकारी है।

विज्ञापन

नारनौल में भी रेड

जम्मू कश्मीर में पुलिस की उप निरीक्षक भर्ती मामले में नारनौल के गांव भाठोठा में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। टीम ने उक्त मामले में संलिप्त आरोपी नरेंद्र के घर की तलाशी ली और उसका व उसकी पत्नी का मोबाइल साथ ले गए। बता दें आरोपी के खाते में अप्रैल माह में लगभग 10 लाख रुपये की राशि गांव खानपुरा निवासी पवन कुमार ने डलवाई थी। इसके बाद वह राशि उसने निकलवा ली। जम्मू कश्मीर में आरोपी के खिलाफ 120 बी और 420 के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में 2022 में उपनिरीक्षक की भर्ती में धांधली हुई थी जिस की सीबीआई जांच चल रही है। उसी जांच के तहत आज सीबीआई की टीम सफेद रंग की इनोवा में सुबह 7:50 बजे गांव भाठोठा में नरेंद्र के घर पहुंची। टीम में सीबीआई इंस्पेक्टर, एसआई मनीष जैन, एसआई वीरेंद्र कुमार तथा गुरमेल सिंह थे। इसके अलावा दो गवाह भी उनके साथ थे। टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और आरोपी नरेंद्र की बैंक कॉपी चेक की। बैंक कॉपी में अप्रैल माह में लगभग दस लाख की राशि जमा दिखाई गई है। उसके बाद तीन-चार दिन बाद यह राशि कैश, चेक तथा आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग दिन निकाली हुई थी। सीबीआई टीम नरेंद्र के दस्तावेज, दो मोबाइल साथ लेकर गई है इसके अलावा एक नोटिस भी जारी किया है। टीम ने बुधवार सुबह दस बजे नरेंद्र को जम्मू कश्मीर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। लगभग साढ़े तीन घंटे रुकी टीम सारी जांच के बाद वापस चली गई। 

आरोपी नरेंद्र ने बताया कि ग्राम खानपुरा निवासी पवन कुमार जम्मू कश्मीर में सेना में भर्ती है। उसने अप्रैल माह में फोन कर कुछ राशि उसके खाते में डालने के लिए कहा था। यह राशि कैसी है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। तीन-चार दिन बाद ही पवन के कहने पर यह राशि निकलवा कर उसको दे दी थी। इस मामले में मेरा किसी प्रकार का कोई रोल नहीं है। मुझे बुधवार को कोर्ट में पेश होने के लिए बोला है। टीम मेरा और मेरी पत्नी का मोबाइल साथ में लेकर गई।

CBI Raid in Haryana in Connection of Jammu Kashmir Sub inspector Recruitment
करनाल में छापे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

करनाल में पूर्व अधिकारी के घर रेड 

जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर की भर्ती से जुड़े मामले में सीबीआई ने मंगलवार को करनाल के सेक्टर 9 में कोठी नंबर 1694 में छापेमारी की है। छापेमारी सुबह 11 बजे से लगातार चल रही है। यह कोठी कृषि विभाग से रिटायर एक अधिकारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed