फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash theft from the house of former National Secretary of BJP Kisan Morcha

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के घर से नकदी चोरी

Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cash theft from the house of former National Secretary of BJP Kisan Morcha
धारूहेड़ा। जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों में कई वारदात हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। इसी कड़ी में औद्योगिक कस्बा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव शिवरतन सिंह के घर में चोरी हो गई है। आरोप है कि नर्सिंग अटेंडेंट 2 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया है। उसे दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी के जरिए बुलाया गया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-8 स्थित बड़ी हवेली निवासी 90 वर्षीय भाजपा नेता शिवरतन सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उनके बेटे शिवदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली की एक प्राइवेट एजेंसी हेल्थॉक्सी से पिता की देखभाल के लिए नर्सिंग अटेंडेंट बुलाया था। कंपनी ने 22 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के 2 ब्लॉक इन्द्राकेश त्रिलोकपुरी निवासी शिवम को बतौर नर्सिंग अटेंडेंट भेजा था। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को वह बगैर बताए घर से भाग गया। फोन पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ मिला। इसकी जानकारी एजेंसी को दी गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हुआ। शिवदीप ने बताया कि जब उन्होंने पिता के कमरे के साथ लगते माता के कमरे की जांच की तो उसमें रखी अलमारी से 2 लाख रुपये गायब मिले। यह पैसे गेहूं बेचकर रखे गए थे। शिवदीप सिंह ने तुरंत इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी और शिवम के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

-------------
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदात
1-धारूहेड़ा में पढ़ने वाले गांव महेश्वरी में 27 सितंबर की रात को चोर एक घर में घुसकर 4 हजार रुपए की नकदी और सोने के आभूषण चुरा ले गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पीड़ित ने चोरी करने वाले गांव निवासी संजू पर चोरी का शक जाहिर किया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
2-बावल के गांव परखोत्तमपुर में 24 सितंबर की रात में चोरों ने एक रिटायर्ड नो सैनिक के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने घर से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और शराब की बोतलें चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस में चोरी का मामला दर्ज किया था
3-बाबल के गांव शाहपुर में 24 दिसंबर की देर रात चोरों ने एक मकान में घुसकर 45 हजार रुपये ओर सोने चांदी के गहने चुरा ले गए थे। चोरी के वक्त परिवार घर में था लेकिन चोरों ने बाहर से कमरों की कुंडी लगा दी थी। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था।
------------
4-गत शनिवार रात जिले में चोरी की दो वारदातें हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पहली घटना में चोरों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर गहने-जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। वहीं, एक ओर घटना में चोर घर के सामने खड़ी कार ले उड़े।

-------
वर्जन :
भाजपा नेता शिवरतन के यहां काम करने वाला नौकर के दो लाख रुपये चोरी करने की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर। टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेज दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारुहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed