फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewelery stolen in two houses

दो घरों में सेंध लगा नकदी और जेवर चोरी

Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen in two houses
रेवाड़ी। गांव बगथला में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बगथला निवासी सतपाल ने कहा है कि वह सोमवार सुबह वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम स्थित माता शीतला के मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। देर रात आए तो सो गए थे। अगले दिन सुबह उठे तो देखा कि साथ के कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से 20 हजार की नकदी के साथ आभूषण भी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी ओर इसी गांव के सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात को सौ गए थे। अगले दिन सुबह उठे तो साथ के कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कसौला थाना जांचकर्ता धर्मेंद ने बताया कि गांव बगथला निवासी सतपाल व सतीश कुमार ने घर में चोरी होने की शिकायत दी है। मौका मुआयना कर लिया गया है। चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक के घर से जेवर चोरी
कोसली। आदर्श नगर निवासी एक सेना के जवान के घर में चोरों ने सेंध लगा कर जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक घर से निकल कर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी पूजा यादव ने कहा है कि उनके पति कृष्ण कुमार सेना में कार्यरत हैं और वह परिवार के साथ कोसली में रहती है। 18 मार्च को वह अपने मकान पर ताला लगा कर नया गांव बहाला स्थित मायके चली गई थीं। तीन अप्रैल की शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना के बाद वह मकान पर पहुंची तो दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के 16 सिक्के, चांदी की चुटकी व सोने की एक लोंग चोरी कर ले गए। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पड़ोस में स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक रात करीब ढ़ाई बजे उनके घर से निकल कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कोसली पुलिस ने पूजा यादव की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
लुहाना में दो भैंस चोरी
रेवाड़ी। गांव लुहाना में बीती रात चोर एक ग्रामीण की दो भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की पता लगने के बाद ग्रामीणों व पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लुहाना निवासी बीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने कुएं पर तारबंदी कर भैंसों को बांधा हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने तारबंदी को तोड़ दिया और दो भैंस चोरी कर अपनी टाटा गाड़ी में डाल ली। इसी दौरान बीर सिंह की नींद खुल गई। बीर सिंह ने डायल-112 पर चोरों द्वारा भैंस चोरी करने की सूचना दी और बदमाशों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव दिदौली के निकट पुलिस की पीसीआर भी मिल गई। ग्रामीणों के साथ पीसीआर ने भी बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी।मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने ब्रास मार्केट से बाइक चोरी करके ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने मॉडल टाउन और शहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से आठ मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की हैं। आरोपी से चोरी की बाइकें बरामद कर ली गई हैं। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान बावल के गांव टांकड़ी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा सराय निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके मामले में आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से मोटरसाइकिल चोरी के इस काम में लगा हुआ है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में ब्रास मार्केट से चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा 8 अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed