फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against organizer and members of Shri Shyam Shringaar Seva Group

Rewari News: श्री श्याम शृंगार सेवा ग्रुप के आयोजक व सदस्यों पर केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against organizer and members of Shri Shyam Shringaar Seva Group
नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में देर रात तक डीजे बजाने के मामले में श्री श्याम शृंगार सेवा ग्रुप के सदस्यों और आयोजक राजन अग्रवाल के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चार धाराओं में केस दर्ज किया है।
पवन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल आए हुए थे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कार्यक्रम के आयोजकों को बताया गया था कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। पुलिस का यह भी कहना है कि कार्यक्रम के संबंध में उपमंडल अधिकारी की तरफ से पत्र जारी कर 21 फरवरी को भी निर्देश दिए थे कि रात 10 बजे उपरोक्त समय में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। कार्यक्रम के आयोजकों को 1 मार्च को नोटिस देने के लिए सेक्टर 3 के चौकी इंचार्ज खुद आए थे। मगर सदस्यों ने नोटिस लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सदस्यों के मोबाइल फोन पर नोटिस द्वारा अवगत करा दिया गया था। जब रात के समय पुलिस की टीम पहुंची तो बताया गया कि डीजे बंद करने होंगे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान उन्हें कहा गया कि डीजे इसी प्रकार से चलेगा, यह बंद नहीं होगा। पुलिस ने मौके पर मोबाइल से मामले की वीडियोग्राफी भी की है। इस दौरान जब एप के माध्यम से ध्वनि मापी गई तो 102 डीबी पाई गई। मौके पर पुलिस ने डीजे साउंड के फोटो लिए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गई है और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। साथ ही उप मंडल अधिकारी के पत्र के आदेशों को भी ध्यान में नहीं रखा गया है। इस कारण श्री श्याम शृंगार सेवा ग्रुप और उनके आयोजकों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले- हर साल होता है कार्यक्रम, इस बार ही ऐसा क्यों?

पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई पर श्याम सेवा ग्रुप के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों से अनुमति ली थी। इसके बाद भी इस तरह की कार्रवाई की गई है। उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी धार्मिक आयोजन को कराने से पहले संबंधित इलाके के अधिकारियों से अनुमति ली जाती है। कोई भी आयोजन बिना अनुमति के नहीं कराया जाता है। श्याम श्री सेवा ग्रुप एक धार्मिक संगठन है। इसमें बीजेपी नेताओं के अलावा कई बड़े व्यापारी और सामाजिक लोग भी मेंबर हैं। संगठन के सदस्यों की संख्या एक हजार से अधिक है। सभी लोग मिलकर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं। हर साल कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार हुई कार्रवाई से ग्रुप के सदस्य एकदम हैरान हैं।

------------


इतना होना चाहिए डीजे का साउंड
इलाका :दिन में आवाज::: रात में आवाज ( लिमिट डीबी)
इंडस्ट्रीयल इलाका 75: ::70
व्यावसायिक इलाका 65: :55
रिहायशी इलाका 55: :45
साइलेंस जोन 50::40
-

वर्जन

पुलिस ने देर रात तक डीजे बजाने को लेकर केस दर्ज किया है। आदेशों को लेकर कई बार संबंधित आयोजकों को बताया गया था। उसके बावजूद नियमों की अवहेलना की गई थी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। -विद्यासागर, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed