फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case filed against wife, brother-in-law and father-in-law for forcing them to commit suicide

Rewari News: पत्नी, साले और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 05 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against wife, brother-in-law and father-in-law for forcing them to commit suicide
रेवाड़ी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व जवान द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पत्नी, साले व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

23 मई को नारनौल रेलवे लाइन पर खोरी के समीप ट्रैक पर जीआरपी थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की जेब में एक पर्ची मिली थी। पर्ची पर एक मोबाइल नंबर और कुसुम व अमित को सजा जरूर दी जाए लिखा हुआ था। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद शव की शिनाख्त गांव ठोठवाल निवसी 40 वर्षीय कपिल के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया था। कुछ समय बाद परिजनों को कपिल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में कपिल ने अपनी पत्नी व साले को मौत का जिम्मेदार बताया था। रविवार को मृतक के पिता चंदगीराम ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि कपिल की शादी अप्रैल 2007 में जिला महेंद्रगढ़ के गांव मोडी निवासी कुसुम के साथ हुई थी। शादी के कुछ बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। कपिल सीआरपीएफ में कार्यरत था और छुट्टी आने के बाद भी कुसुम ससुराल नहीं आती थी। कुसुम कपिल के डेबिट कार्ड से खाते से सारे रुपये निकाल लेती थी, जिस कारण कपिल परेशान रहता था। उसने सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ दी थी। नौ वर्ष पहले ससुराल से जाने के बाद कुसुम कनीना में रहने लगी थी। करीब नौ वर्ष बाद कुसुम के पिता विनोद कुमार ने फोन कर बताया कि कुसुम अपनी ससुराल में कपिल के साथ रहना चाहती है। अगले दिन ही वह लोग कुसुम को वापस ले आए। वापस आने के बाद कुसुम ने जमीन व रुपयों की मांग करते हुए झगड़ा करने लगी। बिना बताए वह घर से बाहर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में चंदगीराम ने कहा है कि 19 मई की रात को कुसुम का भाई अमित एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर आया और कपिल के साथ मारपीट की। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस सभी को अपने साथ ले गई और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। समझौता होने के कुसुम अपने पिता के साथ गांव मोड़ी चली गई थी। 23 मई को कुसुम ने कपिल के पास फोन किया था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। शाम को कपिल के साले अमित का फोन आया और कपिल के बारे में पूछताछ करते हुए धमकी दी। रात को कपिल ने आरोपियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed