{"_id":"661aef10c57cd249cb09acf4","slug":"cariappa-house-defeated-perera-house-1-0-rewari-news-c-198-1-rew1001-203212-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: करियप्पा सदन ने परेरा सदन को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: करियप्पा सदन ने परेरा सदन को 1-0 से हराया
Sun, 14 Apr 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते कैडेट्स। स्रोत: स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छह सदनों सुब्रोतो, अर्जन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा, परेरा के मध्य समूह आधार पर लीग मैच हुए। पूल समूह अंकों के आधार पर शीर्ष स्थान पर रहने के कारण वरिष्ठ वर्ग में करियप्पा सदन, परेरा सदन और कनिष्ठ वर्ग में कटारी सदन, मानेकशॉ सदन फाइनल में पहुंचे।
कांटे की टक्कर वाले फाइनल मुकाबले में वरिष्ठ वर्ग में करियप्पा सदन शुरू से ही परेरा सदन पर हावी रहा। मैच का परिणाम कैडेट दिव्यांश श्रीवास्तव (1171) के निर्णायक गोल से हुआ। इसमें करियप्पा सदन ने परेरा सदन को 1-0 से हराया व कनिष्ठ वर्ग में कटारी सदन ने मानेकशॉ सदन को 6-0 के अंतर से पराजित कर समूह-ब फुटबॉल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
इसके साथ ही गर्ल्स कैडेटों के लिए भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें सैनिक स्कूल की बालिका कैडेटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 2-0 के अंतर से पराजित किया। इस प्रकार समूह अ में करियप्पा, समूह ब में कटारी और बालिका समूह में कारगिल सदन विजेता रहे। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक और उप विजेताओं को रजत पदक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में कैडेट मोहित पांडे (884), कनिष्ठ वर्ग में कैडेट भरत (1406) को सर्वाधिक सात गोल दागने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। कैडेट पारूल (1307) बालिका फुटबॉल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। उनके साथ वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान व खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यवाहक प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार ने कहा कि कैडेटों का सर्वांगीण विकास कर उनका चारित्रिक उत्थान करना ही प्रतियोगिताओं का उद्देश्य है। उन्होंने कैडेटों की खेल भावना व अनुशासन की तारीफ की।