फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car theft accused caught from the spot

कार चोरी करता आरोपी मौके से पकड़ा

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car theft accused caught from the spot
धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घर के सामने खड़ी कार चोरी कर रहे एक आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। जबकि हथियारों से लैस बाकी साथी लोगों का शोर सुनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दौलतराम ने बताया कि वह सोहना रोड पर हनुमान मंदिर के पास रहता है। गली में घर के सामने उसके बेटे रायसिंह की कार खड़ी थी। रात को शोर सुनकर जब उसने बाहर देखा तो एक युवक कार चोरी कर रहा था। जिसे हमने पकड़ लिया तथा शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का शोर सुनकर हथियारों से लैस उसके बाकी साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अलवर के हमीरा निवासी मेव शाकिर के रूप में बताई। जबकि साथियों की पहचान नूंह के चोखा पीनगंवा निवासी अहजाद व तालिम इत्यादि के रूप में बताई। धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed