फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car parked in rewari was challaned in gurugram

Rewari News: रेवाड़ी में खड़ी कार का गुरुग्राम में कटा चालान, रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जी तरीके से प्रयोग

Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
car parked in rewari was challaned in gurugram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड स्थित सोसाइटी में घर के अंदर खड़ी प्रोफेसर की कार का गुरुग्राम के एमजी रोड पर चालान कट गया। चालान का कारण शराब पीकर वाहन चलाना दिखाया गया है। प्रोफेसर के मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आने के बाद पता लगा। उन्होंने ई-मेल के जरिए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत दी है। ऐसे ही कुछ दिन पहले सीआईएसएफ के कमांडेंट की दिल्ली में खड़ी कार का रेवाड़ी में चालान कटने का मामला भी सामने आ चुका है। कमांडेंट ने कसौला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
गढ़ी बोलनी रोड स्थित गुरुटेक सोसाइटी में रहने वाले आनंद प्रकाश शहर के राजकीय कालेज में प्रोफेसर हैं। उनकी कार काफी समय से घर पर खड़ी हुई है। 15 अप्रैल की रात को उनके पास कार का चालान कटने का मैसेज आया। मैसेज में आए लिंक के जरिए उन्होंने चालान की कापी डाउनलोड की तो 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे गुरुग्राम के एमजी रोड पर चालान कटना दिखाया गया है। चालक का नाम भी चालान में किसी अन्य व्यक्ति का दिखाया गया है। चालान का कारण शराब पीकर वाहन चलाना दर्शाया है, लेकिन जुर्माना की राशि चालान में नहीं दी गई।
विज्ञापन


प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने बताया कि वह काॅलेज आने-जाने के लिए स्कूटी का प्रयोग करते हैं। कार घर में खड़ी होने के बावजूद उनकी कार का चालान गुरुग्राम में कैसे कटा इस बारे में उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। उन्हें किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जी तरीके से प्रयोग करने का अंदेशा है। उन्होंने सोमवार को मामले की शिकायत ई-मेल के जरिए गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed