{"_id":"624dd47392b38e41ad19b286","slug":"car-collided-with-auto-driver-who-was-doubting-injured-rewari-news-rtk6431775128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका कर रहे ऑटो चालक को कार ने मारी टक्कर, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुशंका कर रहे ऑटो चालक को कार ने मारी टक्कर, जख्मी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर मंगलवार की रात एक कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू होकर एक खंभे टकरा गई। इस दौरान कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे में ऑटो चालक के पैर जख्मी हो गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चालक नशे में धुत था।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग निवासी देवेंद्र और सती कॉलोनी निवासी सतीश मंगलवार की रात अपने ऑटो लेकर घर जा रहे थे। सर्कुलर रोड पर सिंडिकेट बैंक के निकट देवेंद्र ने लघुशंका के लिए अपना ऑटो सड़क के किनारे रोक दिया। उसके पीछे सतीश ने भी ऑटो रोक दिया। इसी बीच तेज रफ्तार एक कार आई और सतीश के ऑटो को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो सड़क के बीच में पलट गया। वहीं टक्कर लगने की वजह से दूसरा ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच टक्कर लगते ही कार भी असंतुलित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। गनीमत यह रही कि टक्कर लगने से पोल नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे में देवेन्द्र का एक पैर टूट गया, जिसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद सिटी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।संवाद