फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canter driver tried to run over SHO of Dharuhera on Delhi-Jaipur Highway in Rewari

Rewari: हाईवे पर जाम खुलवाने पहुंचे एसएचओ को कुचलने का प्रयास, विपरीत दिशा में जाना चाहता था कैंटर चालक

Sun, 19 Mar 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

एसएचओ रजनीश कुमार रात को एसपीओ पवन के साथ गश्त पर थे। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास वाहनों का जाम लगा हुआ था। जाम खुलवाने के लिए रजनीश जोनियावास कट की ओर पहुंचे, तो एक कैंटर चालक गाड़ी को विपरीत दिशा से ला रहा था।

विज्ञापन
Canter driver tried to run over SHO of Dharuhera on Delhi-Jaipur Highway in Rewari
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे पर शनिवार रात जाम खुलवाने के लिए पहुंचे धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना एसएचओ को कैंटर चालक ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। कैंटर और आर्टिगा गाड़ी के बीच में फंसकर घायल हुए एसएचओ को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कसा शिकंजा, फाइनेंसर-गनर गिरफ्तार, सोमवार दोपहर तक नेट बंद
विज्ञापन


एसएचओ रजनीश कुमार रात को एसपीओ पवन के साथ गश्त पर थे। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास वाहनों का जाम लगा हुआ था। जाम खुलवाने के लिए रजनीश जोनियावास कट की ओर पहुंचे, तो एक कैंटर चालक गाड़ी को विपरीत दिशा से ला रहा था। एसएचओ रजनीश ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उसने उसी दिशा से कैंटर ले जाने की जिद की। एसएचओ ने गाड़ी को एक ओर खड़ी कराने के बाद मोबाइल से उसकी फोटो ली। एसएचओ ने अपने बयान में आरोप लगाया कि फोटो लेते ही कैंटर चालक आवेश में आ गया। उसने कैंटर सीधे उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। जब वह बचाव के लिए भागकर एक तरफ हुए, तो उसने एक आर्टिगा गाड़ी को टक्कर मारते हुए उन्हें कैंटर और आर्टिगा के बीच पीस दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर चालक जोनियावास की ओर भागने में कामयाब हो गया। बाद में एसपीओ पवन कुमार ने एसएचओ को लोगों की मदद से उठाकर रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसएचओ के बयान पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed