फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canter collided with trolley, one died

Rewari News: ट्रॉले से टकराया कैंटर, एक की मौत

Fri, 02 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with trolley, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रॉला ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पीछे चल रहा कैंटर उससे टकरा गया। इस हादसे में कैंटर सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल है। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के नागौर जिले के गांव जाखेड़ा निवासी भोमाराम के तौर पर हुई है। घायल की पहचान नागौर के मइयासर निवासी सुनील के तौर पर हुई। परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर ले गए।

राजस्थान के तिजारा जिला निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि वह साल्हावास कंपनी में वह नौकरी करता है। 30 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे वह शिफ्ट खत्म करने के बाद घर आ रहा था। वह पौने 1 बजे आसलवास गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार ट्राॅला आ गया। ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पीछे चल रहा कैंटर ट्राॅला से टकरा गया। कैंटर में 2 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें अन्य राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां पर एक को मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed