{"_id":"689a41186a605091570cc470","slug":"candle-march-taken-out-demanding-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-224013-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के रामगढ़-भगवानपुर क्षेत्र में 200 बेड अस्पताल की मांग को लेकर संघर्ष कमेटी का धरना सोमवार को 56वें दिन भी जारी रहा। अस्पताल की मांग को लेकर गांव डाबड़ी में कैंडल मार्च निकाला गया और जनसभा आयोजित की गई।
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लिया। अस्पताल को लेकर चल रहे आंदोलन को लगातार विभिन्न गांवों और संगठनों का समर्थन दिया है।
धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। अनिल कुमार ने दोहराया कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। भगवानपुर की जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग-71 पर स्थित है, जो तीन ओर से सड़कों से घिरी हुई है और प्रस्तावित बस स्टैंड प्रजापति चौक से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्थान अस्पताल निर्माण के लिए भौगोलिक और सामुदायिक दृष्टिकोण से उत्तम विकल्प है।
विज्ञापन
19 अगस्त को धरना स्थल से बुडानी तक एकता का प्रतीक मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजेन्द्र कामरेड, शेर सिंह, सुधीर कुमार एडवोकेट, राकेश कुमार, पृथ्वी सिंह (बालियर खुर्द) गजराज सिंह कृष्णा देवी सरपंच, विमल, शीला, गीता देवी, राजेश्वरी, बाला, बिजली, मंजू, रामगिरी व अन्य लोग शामिल रहे।