फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Candidates will be able to file nomination papers from tomorrow till April 25.

Rewari News: कल से 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार

Mon, 20 Apr 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to file nomination papers from tomorrow till April 25.
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतों की गणना 13 मई को सुबह 8 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी। मतगणना के तुरंत बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से 11 के पार्षद पद के लिए नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर-1, ईओ एचएसवीपी कार्यालय में नामांकन दर्ज करवा सकते है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से 22 के पार्षद पद के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के कार्यालय, वार्ड नंबर 23 से 32 के पार्षद पद के लिए लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन दर्ज करवा सकते है।


नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए इनकी लगी ड्यूटी
डीसी ने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड नंबर एक से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किए गए स्थान पर अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से 32 और नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड नंबर एक से 18 के आम चुनाव करवाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed