{"_id":"65f36e7ade679845950e061e","slug":"candidates-have-to-follow-the-guidelines-rewari-news-c-198-1-rew1001-202066-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उम्मीदवारों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उम्मीदवारों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा
Fri, 15 Mar 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी डिपॉजिट 25 हजार रुपये होगी। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के लिए यह राशि 12,500 रुपये होगी।। सिक्योरिटी डिपॉजिट नकद या ट्रेजरी के माध्यम से ही स्वीकार्य होगी।
डीसी ने बताया कि चुनाव की घोषणा के उपरांत नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, स्थान, समय, नामांकन पत्रों की जांच, पत्र वापस लेने की तिथि इत्यादि जानकारी सार्वजनिक करेंगे। सरकारी कार्यालयों में नोटिस भी चस्पा करेंगे। नामांकन भरने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए। नामांकन पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जा सकता। डीसी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को आपराधिक रिकॉर्ड, यदि कोई है तो, उसकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी।