{"_id":"65e772e564724d7dc50d08b6","slug":"candidates-appeared-for-agriculture-and-philosophy-12th-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-201653-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परीक्षार्थियों ने एग्रीकल्चर और दर्शनशास्त्र 12वीं की दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परीक्षार्थियों ने एग्रीकल्चर और दर्शनशास्त्र 12वीं की दी परीक्षा
Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 51 केंद्रों पर दस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
फोटो : 07, 08
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मंगलवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 51 केंद्रों पर दस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 12वीं की एग्रीकल्चर और दर्शनशास्त्र की परीक्षा थी। वहीं कक्षा 10वीं की उर्दू, संस्कृत, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल और हेल्थ एजुकेशन, होम साइंस, म्यूजिक हिंदुस्तानी, एनिमल हसबेंडरी, डांस की परीक्षा हुई।
फिलहाल नकल का कोई भी केस सामने नहीं आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण हुईं। परीक्षार्थी आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच चुके थे। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश आरंभ हो गया था। विद्यार्थियों की गहन चेकिंग करके ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो इसे लेकर पुलिस भी लगातार ध्यान रखे हुई थी।
12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे शुभम ने बताया कि पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई। दसवीं की परीक्षा दे रहे गौरव ने बताया कि संस्कृत की परीक्षा थी। पेपर काफी अच्छा हुआ है। परीक्षार्थी विकास ने बताया कि मंगलवार को एग्रीकल्चर की परीक्षा थी। पेपर काफी सरल आया था। इसको हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। आंचल ने बताया कि दर्शनशास्त्र का पेपर थोड़ा कठिन जरूर था, लेकिन पेपर अच्छा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
मंगलवार को हरियाणा बोर्ड को 10वीं व 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा हुई है। जिले में 51 केंद्र बनाए गए थे। फिलहाल नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।-प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट