फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Called upon students to participate in elections

Rewari News: विद्यार्थियों को चुनाव से जुड़ने का किया आह्वान

Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Called upon students to participate in elections
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर आधारित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रभात फेरी को प्राचार्य मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी के तहत आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए मतदान संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को चुनाव से जुड़कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, मनोज कुमार, पवन कुमार, विक्टोरिया यादव, राजेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed