फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Caesarean section for pregnant women started in Kosli Civil Hospital

Rewari News: कोसली नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों के लिए सिजेरियन शुरू

Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Caesarean section for pregnant women started in Kosli Civil Hospital
फोटो : 12कोसली स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
कोसली। कोसली सामान्य अस्पताल में गर्भवतियों के लिए सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल में सिजेरियन सुविधा शुरू होने से कोसली उपमंडल के लगभग 50 गांवों के साथ-साथ जिला झज्जर के नजदीकी दो दर्जन गांवों की महिलाओं को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में एफआरयू (फायर रेस्क्यू यूनिट) से आपात स्थिति में रक्त की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है जिससे ऑपरेशन के दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि सुविधा के शुभारंभ के अवसर पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव ने दो सफल सिजेरियन प्रसव किए। इस अवसर पर प्रसव कराने वाली महिलाओं और उनके परिवारों ने चिकित्सकीय टीम की सराहना की।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सिजेरियन के शुरू होने से क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम होने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को भारी दूरी तय करके शहर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed